Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

लखेरा में बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठकर जताया विरोध

लखेरा में बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठकर जताया विरोध,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। लखेरा क्षेत्र में सीवर लाइन के कार्य के बाद उखड़ी सड़क और बदहाल मार्ग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क की दुर्दशा से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता कीचड़ में बैठ गए और जिम्मेदार विभाग एवं नगर निगम के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव एवं जिला महामंत्री संजू गुप्ता ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीवर लाइन के कार्य के बाद सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। बारिश के कारण मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम एवं जिम्मेदार प्रशासन से मांग की कि फिलहाल सड़क को तत्काल चलने योग्य बनाया जाए और इसके बाद स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई और निर्धारित समय में इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन को व्यापक रूप देंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इसके बाद लखेरा सहित शहर के अन्य वार्डों में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और जनता की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
कांग्रेस ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि नागरिकों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!