Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

छात्रों की समस्याओं पर ABVP का प्रदर्शन, सात दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

छात्रों की समस्याओं पर ABVP का प्रदर्शन, सात दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी,

श्याम गुप्ता कटनी न्यूज 24 

कैमोर। कैमोर विज्ञान महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। ABVP कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं में सुधार सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने समस्याओं का सात दिनों के भीतर निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ABVP कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों की मांग थी कि महाविद्यालय के प्राचार्य स्वयं मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें और ज्ञापन स्वीकार करें।
प्राचार्य के मौके पर मौजूद नहीं होने पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय सोसाइटी के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने की मांग रखी। इस दौरान सहमति नहीं बनने पर छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सोसाइटी अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर भी धरना शुरू कर दिया।
करीब दो घंटे बाद सोसाइटी अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला महाविद्यालय पहुंचे। इसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था, कैंटीन शुरू करने सहित अन्य छात्रहित से जुड़ी मांगें शामिल रहीं।
विद्यार्थियों का कहना है कि महाविद्यालय में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।
ABVP ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान SFS जिला संयोजक तरुण पांडे, श्याम गुप्ता, अभिषेक सेन, हर्षित विश्वकर्मा, देवांश सिंह चौहान, सौरभ चौरहा हरिजन, सतेंद्र बर्मन, अनुराग बर्मन, सिद्धार्थ मालिक, अभिमन्यु कोल, सक्षम बर्मन, आशुतोष दुबे एवं सतीश पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!