Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
Uncategorized

झूलेलाल चालीहा समापन पर्व पर निगम ने संभाली स्वच्छता व्यवस्था

माधव नगर से घाट परिसर तक चला विशेष सफाई अभियान, जुलूस मार्गों पर चूने की लाइनिंग और दवा का छिड़काव

माधव नगर से घाट परिसर तक चला विशेष सफाई अभियान, जुलूस मार्गों पर चूने की लाइनिंग और दवा का छिड़काव,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। झूलेलाल चालीहा समापन पर्व को लेकर नगर पालिक निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और जुलूस को देखते हुए निगम की सफाई टीमों ने मुख्य मार्गों, आयोजन स्थलों, जुलूस मार्गों और घाट परिसरों में व्यापक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की।
माधव नगर से घाटों तक चला सफाई अभियान
रविवार सुबह उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर स्थित कार्यक्रम स्थल, जुलूस मार्ग, पोस्ट ऑफिस गली सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई कराई गई। सफाई के बाद मार्गों पर चूने की लाइनिंग कर व्यवस्था को बेहतर स्वरूप दिया गया।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 स्थित झूलेलाल मंदिर के आसपास, नई बस्ती, संपूर्ण जुलूस मार्ग, खिरहनी फाटक ओवरब्रिज के नीचे तथा कटाए घाट और मसूरहा घाट के पहुंच मार्गों एवं घाट परिसर में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क एवं आसपास जमा कचरे और अपशिष्ट को हटाने के साथ चूने की लाइनिंग तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।
सफाई और यातायात व्यवस्था पर रही नजर
पर्व के दौरान निगम की सफाई एवं हांका टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थलों पर लगातार निगरानी रखी गई। आवारा मवेशियों की रोकथाम के साथ ही आवश्यकता के अनुसार तत्काल सफाई कराकर आयोजन स्थलों को व्यवस्थित बनाए रखने के प्रयास किए गए।
निगम प्रशासन का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। झूलेलाल चालीहा समापन पर्व पर निगम की टीमों की सक्रियता के चलते मुख्य मार्गों से लेकर घाट परिसर तक स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!