Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
Uncategorized

SYNA कॉलेज में ‘Ignite Orientation’ का आगाज, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

शिक्षा के साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास और बेहतर प्लेसमेंट पर जोर : डॉ. सी. राजेश कुमार,

✍️संपादक :राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SYNA), कटनी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ‘Ignite Orientation Programme’ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम, विभिन्न गतिविधियों तथा करियर एवं रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. सी. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, प्रोफेशनल स्किल और उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा।
डॉ. सी. राजेश कुमार ने कहा कि “शिक्षा के साथ संस्कार और विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना ही महाविद्यालय का प्रमुख लक्ष्य है।” उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यक्तित्व विकास गतिविधियां और प्लेसमेंट से संबंधित अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टीम वर्क, लीडरशिप और करियर प्लानिंग जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ अपने करियर की दिशा तय करने, आवश्यक कौशल विकसित करने और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। महाविद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की आगामी गतिविधियों एवं निर्धारित रूपरेखा की जानकारी दी गई। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार, डॉ. सी.ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, सुश्री याशिका तिवारी, शरद यादव, अरुण उरमलिया, हीरा लाल केवट, शोभित त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, रुचिता लूनावत, नेहा सिंह, श्वेता चांदवानी, प्रशांत सोनी, माला रोहरा, अनामिका नायक, सूरज रजक सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!