Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

मझगवां में निर्माणाधीन पंचायत भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश, अतिक्रमण हटाने और किसानों की खाद संबंधी समस्या के निराकरण पर दिया जोर

समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश, अतिक्रमण हटाने और किसानों की खाद संबंधी समस्या के निराकरण पर दिया जोर,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत मझगवां का भ्रमण कर निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। करीब 37 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
भ्रमण के दौरान मझगवां के सरपंच बुद्धूलाल यादव ने गांव में अतिक्रमण से संबंधित समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हल्का पटवारी नितिन पटेल को मौके पर जांच कर अतिक्रमण की स्थिति का परीक्षण करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
किसानों को सोसायटी से जुड़ने की दी सलाह
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। किसानों द्वारा खाद की समस्या की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने किसानों को सहकारी सोसायटी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी से जुड़ने पर किसानों को उर्वरक सहित शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण में प्राथमिकता बरतने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!