Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

कटनी के नए एसडीएम होंगे संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुमार पटेल

कटनी के नए एसडीएम होंगे संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुमार पटेल,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य व्यवस्था में बदलाव करते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के कार्य-दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में नवीन कार्य-दायित्व आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुमार पटेल को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी से स्थानांतरित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी, कटनी का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही वे अब कटनी एसडीएम के रूप में प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों का दायित्व संभालेंगे।
वहीं, अब तक कटनी एसडीएम एवं दण्डाधिकारी का दायित्व संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को वापस कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी का दायित्व सौंपा गया है।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों का तत्काल प्रभाव से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुमार पटेल से कलेक्ट्रेट कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का संपूर्ण प्रभार प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल के बाद अब जितेन्द्र कुमार पटेल कटनी एसडीएम के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!