राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया पौधारोपण, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया पौधारोपण, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद,
विकास साहू कटनी न्यूज 24
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को आस्था प्लाजा, बरगवां स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने युवाओं, शिक्षा, संचार और तकनीकी क्षेत्र में बदलाव की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में एलआईसी कार्यालय के पीछे, बालिका छात्रावास के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन का संदेश दिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर पौधारोपण का उद्देश्य उनके आधुनिक और प्रगतिशील भारत के सपने को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। सभी ने हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, प्रेम बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे, मंगल सिंह, मोसुफ अहमद बिट्टू, चोखे भाईजान, श्याम पाहुजा, राहुल होतवानी, विजय मंगल चौधरी, ओम प्रकाश मुन्ना कुशवाहा, गुलाम जाफर, शशि शेखर भारद्वाज, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, रमेश मिश्रा, कल्पना पाठक, रूपा तिवारी, रुक्मणि पांडे, दुर्गावती कोल, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रमेश अहिरवार, विनीत जायसवाल, सलाहुद्दीन खान, राजेश निषाद, घनश्याम रजक, माधवेंद्र सिंह, रमाकांत दुबे, हर्षित मिश्रा, हर्षित मिश्रा एवं साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।




