Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस से पहले कटनी पुलिस की सख्ती, दो युवकों से 6 धारदार चाकू बरामद

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल-लॉज और ढाबों में चला विशेष चेकिंग अभियान; खिरहनी फाटक के पास संदिग्ध हालत में मिले दोनों युवक,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कटनी पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज, ढाबों सहित संवेदनशील और सुनसान इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान खिरहनी फाटक रेलवे पुलिया के पास पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों के व्यवहार पर संदेह होने पर नियमानुसार तलाशी ली गई।
तलाशी में एक युवक के पास से चार धारदार चाकू, जबकि दूसरे विधि-विवादित बालक के कब्जे से दो चाकू बरामद हुए। पुलिस ने कुल 6 धारदार चाकू जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी  के कब्जे से दो बटनदार चाकू, एक धारदार चाकू और एक आरीनुमा चाकू बरामद किया गया। वहीं 16 वर्षीय विधि-विवादित बालक के कब्जे से एक बटनदार और एक धारदार चाकू मिला।
मामले में थाना कोतवाली कटनी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 903/2026 और 904/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के दौरान खिरहनी फाटक क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई करते हुए छह धारदार चाकू बरामद किए गए।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा, आरक्षक अमित सिंह और आरक्षक उपेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!