Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कांग्रेसजनों ने शहीदों को किया नमन, ऐतिहासिक स्थलों पर फहराया तिरंगा

जवाहर चौक, सुभाष चौक, रूई बाजार और स्वतंत्रता सेनानी भवन में हुआ ध्वजारोहण

जवाहर चौक, सुभाष चौक, रूई बाजार और स्वतंत्रता सेनानी भवन में हुआ ध्वजारोहण,

✍️विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थलों पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने जवाहर चौक, सुभाष चौक, रूई बाजार एवं स्वतंत्रता सेनानी भवन पहुंचकर राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली। यह आजादी हमारे लिए अमूल्य विरासत है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना, सामाजिक सद्भाव तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। भारत माता के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, प्रेम बत्रा, मारूफ अहमद हानिफी, मुश्ताक अहमद, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जितेन्द्र गुप्ता, मंगल सिंह, राहुल होतवानी, जार्ज डेविड, सलाहुद्दीन खान, अजय कोल, श्याम यादव, गुड्डू यादव, जितेन्द्र बड़गईया, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, शुभम सोनखरे, शशि यादव, रुक्मणि पांडे, साहिल नामदेव एवं हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!