Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

प्रियदर्शनीय बस स्टैंड में शान से लहराया तिरंगा, पं. बच्चन तिवारी ने किया ध्वजारोहण

कटनी

प्रियदर्शनीय बस स्टैंड में शान से लहराया तिरंगा, पं. बच्चन तिवारी ने किया ध्वजारोहण,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रियदर्शनीय बस स्टैंड में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंडित बच्चन तिवारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पंडित बच्चन तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक नागरिक को देशहित और समाजहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में बस एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्रा सहित कुशल मिश्रा, रामफल सोनी, पंकज गुप्ता, पंकज तिवारी, राजेश नामदेव सहित बस स्टैंड के कर्मचारी, बस एसोसिएशन, ऑटो संघ, व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान्न का वितरण भी किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!