Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

तिरंगे के रंग में रंगे नन्हे हाथ, विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से दिया एकता का संदेश

कटनी

तिरंगे के रंग में रंगे नन्हे हाथ, विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से दिया एकता का संदेश,

✍️विकास कुमार कटनी न्यूज 24 

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम के विद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी मंच प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार, 12 अगस्त को साधुराम शाला में विद्यार्थियों ने भारत के मानचित्र की आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिरंगे के रंगों से सजी इस मानव श्रृंखला में विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भागीदारी की। भारत की आकृति के रूप में विद्यार्थियों की यह प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस के प्रति उनके उत्साह और राष्ट्रप्रेम को दर्शाती नजर आई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्रॉइंग, राखी निर्माण और स्केचिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ इनमें हिस्सा लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं ए. रविंद्र राव स्कूल में चित्रकला, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
नगर निगम के विद्यालयों में आयोजित ये गतिविधियां विद्यार्थियों के लिए महज प्रतियोगिताएं नहीं, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने का माध्यम भी बन रही हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यालयों में दिखाई दे रहा यह उत्साह स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को रचनात्मकता और जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!