वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश
Katni

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
रीठी। वन्यप्राणियों के संरक्षण और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र रीठी के अंतर्गत ग्राम नेगवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर वन्यप्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी, परिक्षेत्र सहायक सलैया महंत सिंह परिहार, बीट प्रभारी राजू विश्वकर्मा, हरेन्द्र काछी, रोहित कोल, राममनोहर रघुवंशी एवं नेगवा समिति अध्यक्ष खूबसिंग सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।




