जलकर बकायेदारों के लिए अंतिम मौका, 50% छूट के सिर्फ चार दिन शेष
समय सीमा खत्म होने के बाद नहीं मिलेगा राहत योजना का लाभ, निगम ने शीघ्र भुगतान की अपील की

समय सीमा खत्म होने के बाद नहीं मिलेगा राहत योजना का लाभ, निगम ने शीघ्र भुगतान की अपील की,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी की जलकर राहत योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल चार दिन शेष हैं। योजना के तहत मार्च 2026 तक की बकाया जलकर राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को बकाया राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद यह विशेष राहत उपलब्ध नहीं होगी।
नगर निगम प्रशासन ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने बकाया जलकर का भुगतान कर योजना का लाभ उठाएं। समय सीमा के बाद बकाया राशि की वसूली नियमानुसार की जाएगी।
निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेदित करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
उपभोक्ता सुभाष चौक स्थित शिविर, नगर निगम कार्यालय और संबंधित जोन कार्यालयों के जलकर काउंटर पर पहुंचकर बकाया राशि जमा कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने अपील की है कि अंतिम चार दिनों में अधिक से अधिक बकायेदार इस अवसर का लाभ उठाकर 50 प्रतिशत छूट के साथ अपना जलकर जमा करें।




