टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

50 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

50 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम हिनौता स्थित महानदी के नवीन पुल के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तम पारधी (42), निवासी ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी बोरी से 4 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जयराम साकेत और आरक्षक नीतेश सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!