सरदार पटेल यूनिवर्सिटी बालाघाट के सहयोग से संपन्न हुआ पत्रकारिता प्रशिक्षण शिविर,
75 प्रतिभागियों ने भाग लिया शिविर में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की रही अहम भूमिका

75 प्रतिभागियों ने भाग लिया शिविर में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की रही अहम भूमिका,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई कटनी द्वारा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, बालाघाट के सहयोग से राज पैलेस में एक दिवसीय पत्रकार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में वरिष्ठ पत्रकार सुमन पुरोहित ने समाचारों में तथ्य और विश्वसनीयता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। वहीं लकी पुरोहित ने एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि एआई से मिली जानकारी का तथ्य सत्यापन जरूरी है।
आरटीआई एक्टिविस्ट सचिन मिश्रा ने पत्रकारों के लिए आरटीआई के महत्व और जनहित में इसके उपयोग की जानकारी दी, जबकि डॉ. मनोज खरे ने खोजी पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण शिविर में 75 पत्रकारों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




