टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

PPP मॉडल नहीं, पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग पर छात्रों का आंदोलन तेज

KAC संस्था के धरने में पहुंचे कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

KAC संस्था के धरने में पहुंचे कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। कटनी में PPP मॉडल के बजाय पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर KAC संस्था द्वारा चलाए जा रहे छात्र धरने को कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांग को जायज बताते हुए आंदोलन में सहयोग का भरोसा दिलाया।
दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। उन्होंने सांसद वी.डी. शर्मा और विधायक संदीप जायसवाल पर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक स्तर पर अपेक्षित प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर जनता से किए गए वादों के बाद अब PPP मॉडल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस नेता ने PPP मॉडल की कार्यप्रणाली और उससे आम जनता तथा विद्यार्थियों को होने वाले संभावित लाभ को लेकर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष द्वारा पिछले कई वर्षों से शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाई जाती रही है। वरिष्ठ विधायक लखन घनघोरिया के माध्यम से भी इस मुद्दे को विधानसभा में लगातार उठाया गया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।
दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि कटनी को ऐसा पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज चाहिए, जिसमें स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलें और क्षेत्र की जनता को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों को भरोसा दिलाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ा है और शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा।
धरने के दौरान कमल पांडे, राजेश जाटव, सचिन गर्ग, राहुल यादव, प्रशांत जैन, सिद्धार्थ जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!