टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

चौकी निवार पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को खोजकर परिजनों से मिलाया, परिवारों में लौटी खुशियां

अलग-अलग मामलों में घर से बिना बताए लापता हुई थीं दोनों महिलाएं, पुलिस ने तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया

अलग-अलग मामलों में घर से बिना बताए लापता हुई थीं दोनों महिलाएं, पुलिस ने तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी। जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चौकी निवार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में लापता हुई दो महिलाओं को दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। लंबे समय से अपनों की तलाश कर रहे परिवारों को महिलाओं के सुरक्षित मिलने से बड़ी राहत मिली है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष द्विवेदी के निर्देशन तथा माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निवार सहायक उपनिरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र एवं उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

पहला मामला: दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को एक फरियादी ने अपनी पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट माधवनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। लगातार पतासाजी और प्रयासों के बाद 2 नवंबर 2026 को युवती को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

दूसरा मामला: 28 जुलाई 2026 को एक फरियादी ने अपनी पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले को भी विवेचना में लेते हुए महिला की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 2 नवंबर 2026 को महिला को खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दोनों महिलाओं के सकुशल मिलने से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सहायक उपनिरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र, आरक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक अरविंद कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!