टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गणेश प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी, घाटों पर निगम प्रशासन मुस्तैद

उपायुक्त प्रियंका झारिया ने गाटर घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

उपायुक्त प्रियंका झारिया ने गाटर घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। गणेश अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन शनिवार को भी शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन स्थलों तक लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित विसर्जन को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा चिन्हित घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
नगर निगम उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया ने निगम अधिकारियों के साथ गाटर घाट सहित अन्य विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने विसर्जन कुंडों में पर्याप्त एवं स्वच्छ जल, घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जनसुविधाओं को लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही शेष प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन और मोना करेरा सहित निगम का अमला मौजूद रहा। निगम की टीम शिफ्टवार विसर्जन स्थलों पर तैनात रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है, ताकि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!