टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

₹5.25 करोड़ की लागत से बन रहे जनपद पंचायत भवन का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश, निर्धारित समय-सीमा में भवन तैयार कराने पर दिया जोर

निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश, निर्धारित समय-सीमा में भवन तैयार कराने पर दिया जोर,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी (30 अक्टूबर)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने शुक्रवार को ढीमरखेड़ा ग्राम पंचायत में 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन जनपद पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर मौजूद ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की प्रभारी कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य ने कलेक्टर को जानकारी दी कि नवीन जनपद पंचायत भवन का निर्माण 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क वसूली के विरुद्ध अनुदान मद से राशि स्वीकृत की गई है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि गोहल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!