शासकीय कन्या महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और मौका, 21 से 31 अगस्त तक होगी अतिरिक्त सीएलसी प्रक्रिया

शासकीय कन्या महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और मौका, 21 से 31 अगस्त तक होगी अतिरिक्त सीएलसी प्रक्रिया,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश से वंचित छात्राओं के लिए एक और अवसर उपलब्ध कराया गया है। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश मार्गदर्शिका के तहत रिक्त सीटों पर अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चरण आयोजित किया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त सीएलसी प्रवेश प्रक्रिया 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। इस दौरान महाविद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों पर पात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने बताया कि प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक छात्राएं निर्धारित अवधि में महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अपील की है कि वे प्रवेश के इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के साथ प्रवेश सुनिश्चित करें। 31 अगस्त 2026 के बाद प्रवेश की प्रक्रिया मान्य नहीं होगी।
प्रवेश, रिक्त सीटों, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी के लिए छात्राएं शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी के हेल्प सेंटर से संपर्क कर सकती हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्राओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।




