Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर छात्राओं से संवाद, सशक्तिकरण का दिया संदेश

कटनी। महिला कांग्रेस के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटनी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं और महिलाओं के बीच केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया और सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने छात्राओं को संगठन की स्थापना के उद्देश्य और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, छात्रों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बारे में भी छात्राओं को बताया गया।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक जिले में महिला जिलाध्यक्ष के माध्यम से 100 छात्राओं और महिलाओं को जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत स्वास्थ्य और हाइजीन को ध्यान में रखते हुए एक वर्ष तक प्रत्येक माह महिलाओं द्वारा निर्मित सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के ‘प्रियदर्शिनी उड़ान’ अभियान के तहत इस पहल की शुरुआत महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस से की गई है।

राजेश कुमार तिवारी के साथ राजेश सांघेलिया कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!