दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से निकला बारडोली का भव्य दशहरा चल समारोह, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Katni

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से निकला बारडोली का भव्य दशहरा चल समारोह, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को कमानिया गेट स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से बारडोली का पारंपरिक दशहरा चल समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। चल समारोह के दौरान जुलूस मार्ग पर माता की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
दशहरा चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और जुलूस मार्ग पर कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। वहीं, नगर निगम प्रशासन ने चल समारोह के सुचारु संचालन, मार्ग की व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
प्रशासनिक समन्वय और सुरक्षा इंतजामों के बीच बारडोली का यह पारंपरिक दशहरा चल समारोह धार्मिक उल्लास के साथ आगे बढ़ा। श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमाओं के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और विजयादशमी के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।




