Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

नाली निर्माण में गुणवत्ता पर जोर, जनपद सीईओ ने दिए सख्त निर्देश

नाली निर्माण में गुणवत्ता पर जोर, जनपद सीईओ ने दिए सख्त निर्देश

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी, 11 सितंबर। जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत गुड़गडोंहा में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिले में चल रहे विकास कार्यों की मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की भी समीक्षा
निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निपटाया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!