Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गणेश उत्सव से पहले बरही पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

K

गणेश उत्सव से पहले बरही पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी बरही। आगामी त्योहारों और गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, जुलूस और गणेश प्रतिमा विसर्जन सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धारवे, थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, तहसीलदार बरही, नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित शांति समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अधिकारियों ने गणेश उत्सव के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने और धार्मिक आयोजनों में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। वहीं समिति के सदस्यों और नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बरही पुलिस ने सभी नागरिकों से आगामी त्योहारों को शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!