Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर राहत योजना का आज आखिरी मौका, आधी राशि जमा कर पाएं पूरी देनदारी से मुक्ति

गुरुवार को झिंझरी, बस स्टैंड और सुभाष चौक में विशेष शिविर, 9 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए

राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम की जलकर राहत योजना का लाभ लेने का आज अंतिम अवसर है। योजना के तहत बकायादार उपभोक्ता अपनी कुल बकाया राशि का 50 प्रतिशत जमा कर शेष 50 प्रतिशत देनदारी से राहत प्राप्त कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम दिन इस योजना का लाभ उठाकर वर्षों पुरानी जलकर देनदारी से मुक्त हों।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गुरुवार को महाराणा प्रताप वार्ड स्थित झिंझरी, बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास और सुभाष चौक में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां बकाया राशि की जानकारी के साथ मौके पर भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा निगम कार्यालय, जोन कार्यालय और ऑनलाइन माध्यम से भी जलकर जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
वहीं, योजना का लाभ लेने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 9 उपभोक्ताओं के जल कनेक्शन नगर निगम की टीम ने बुधवार को विच्छेदित किए। निगम ने स्पष्ट किया है कि राहत योजना की अवधि समाप्त होने के बाद बकाया वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि आज मिलने वाले इस अंतिम अवसर को न गंवाएं। आधी राशि जमा कर शेष 50 प्रतिशत देनदारी से राहत प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!