टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती: ओवरस्पीडिंग के 27 और शराब पीकर वाहन चलाने के 12 मामलों में कार्रवाई

पिपरोध हाईवे पर स्पीड रडार से निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस का अभियान जारी

पिपरोध हाईवे पर स्पीड रडार से निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस का अभियान जारी

कटनी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कटनी यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह एवं उनकी टीम ने तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पिपरोध मार्ग पर स्पीड रडार मशीन के माध्यम से वाहनों की गति पर नजर रखी जा रही है। पिछले दो दिनों में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 27 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान जबलपुर से कटनी की ओर आने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

वहीं, पिछले 10 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने जैसी लापरवाही पर नियंत्रण लगाकर सड़क हादसों की आशंका को कम करना है।

अभियान में यातायात टीम की सक्रिय भूमिका

पिपरोध हाईवे पर चलाए जा रहे इस अभियान में निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती अंजू लकड़ा, उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक मंजय कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार अहिरवार एवं आरक्षक दीपक सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं के साथ अन्य लोगों की जान भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!