Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

वार्ड 41 में आदर्श आचरण संहिता समाप्त, उपचुनाव स्थगित होने के बाद कलेक्टर का आदेश

वार्ड 41 में आदर्श आचरण संहिता समाप्त, उपचुनाव स्थगित होने के बाद कलेक्टर का आदेश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम कटनी के वार्ड क्रमांक-41 में लागू आदर्श आचरण संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 के स्थगित होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया था, जिसके तहत वार्ड क्रमांक-41 में 31 अगस्त से 5 अक्टूबर 2026 तक आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील थी। अब उपचुनाव स्थगित होने के चलते इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
इसके साथ ही चुनाव के लिए गठित मोबाइल नियंत्रण कक्षों को भी आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद वार्ड 41 क्षेत्र में चुनाव संबंधी लागू प्रतिबंध भी समाप्त हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!