Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

टीएल बैठक में गैरहाजिरी पड़ी भारी, रीठी बीईओ और मंडी सचिव को नोटिस

सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में शासन की योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित होने वाली समय-सीमा (टीएल) बैठक में बिना अनुमति और पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहना दो अधिकारियों को भारी पड़ गया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने रीठी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी इसहॉक मिंज तथा कृषि उपज मंडी कटनी के सचिव मनीष मंडावी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली टीएल बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विभागीय कार्यों, सीएम हेल्पलाइन तथा लंबित पत्रों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की जाती है। बैठक में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति को विभागीय दायित्वों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
बीते सोमवार आयोजित बैठक में दोनों अधिकारी बिना किसी अनुमति अथवा पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए उनकी अनुपस्थिति को शासकीय निर्देशों की अवहेलना, पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता और शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही माना।
कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अधिकारियों का यह कृत्य लोकसेवक के अपेक्षित आचरण के विपरीत है और मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है।
दोनों अधिकारियों को नोटिस प्राप्त होने के सात दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!