Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सोलर पैनल लगाइए, संपत्ति कर में पाइए 5 फीसदी तक की छूट

कटनी नगर निगम की पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, सौर ऊर्जा अपनाने वाले भवन स्वामियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

कटनी नगर निगम की पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, सौर ऊर्जा अपनाने वाले भवन स्वामियों को मिलेगा आर्थिक लाभ,

कटनी। शहर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और नागरिकों को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने नगर निगम कटनी ने महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप नगर निगम परिषद द्वारा सौर ऊर्जा उपकरण स्थापित करने वाले पात्र भवन स्वामियों को वार्षिक संपत्ति कर में 5 प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया गया है।
निगम प्रशासन के अनुसार, जिन भवन स्वामियों ने अपने भवनों पर सौर ऊर्जा उपकरण स्थापित किए हैं, वे इस छूट का लाभ लेने के लिए सौर ऊर्जा उपकरण स्थापित होने से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नगर निगम की राजस्व शाखा में जमा करा सकते हैं। दस्तावेजों के परीक्षण और पात्रता सुनिश्चित होने के बाद संबंधित वित्तीय वर्ष के देय संपत्ति कर में नियमानुसार 5 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।
नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य केवल नागरिकों को आर्थिक राहत देना ही नहीं, बल्कि शहर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना भी है। सौर ऊर्जा से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होने के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सौर ऊर्जा को अपनाएं और शासन की इस प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाएं। निगम का मानना है कि नागरिकों की भागीदारी से कटनी को स्वच्छ, हरित और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!