Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों की जांच

लाइसेंस, वर्दी, इंश्योरेंस और ओवरलोडिंग की जांच; नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई

लाइसेंस, वर्दी, इंश्योरेंस और ओवरलोडिंग की जांच; नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई,

✍️विकास साहू 

कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने सोमवार शाम विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 50 से अधिक ऑटो वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने कोतवाली थाना चौराहा मार्ग एवं कोतवाली परिसर क्षेत्र में ऑटो वाहनों की सघन जांच की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने ऑटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, निर्धारित वर्दी, वाहन का इंश्योरेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर वाहन संचालित करने वाले चालकों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने अन्य ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।
यातायात पुलिस ने चालकों से कहा कि वे वैध दस्तावेजों के साथ ही ऑटो का संचालन करें, निर्धारित वर्दी पहनें और वाहन की क्षमता के अनुरूप ही यात्रियों को बैठाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
यात्री वाहनों की जांच आगे भी रहेगी जारी
यातायात पुलिस के मुताबिक यात्री वाहनों में नियमों की अनदेखी सीधे तौर पर यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऑटो सहित अन्य यात्री वाहनों की जांच का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज वैध रखें, निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रियों को बैठाएं और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
पुलिस ने साफ किया कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में यातायात अनुशासन विकसित करना और शहर में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
ये रहे मौजूद
अभियान के दौरान सूबेदार सोनम उइके, उप निरीक्षक अशोक सिंह, उप निरीक्षक शशिभूषण दुबे, उप निरीक्षक ईश्वर बागरी, सहायक उप निरीक्षक महेश झारिया, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह, आरक्षक मंजय यादव, आरक्षक राजकुमार अहिरवार, प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक अनूप इक्का एवं प्रधान आरक्षक लेखपाल सिंह सहित यातायात पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!