टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
पुरवार कन्या स्कूल में 1.37 करोड़ से बनेगा नया भवन, निगमायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण
कटनी

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। नगरीय क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में नगर पालिक निगम द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिविल लाइन स्थित पुरवार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की तैयारी है।
नवीन भवन निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर प्रस्तावित निर्माण की स्थिति




