Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

तिलक कॉलेज में 4.39 करोड़ के नवीन भवन का भूमि पूजन विधायक संदीप जायसवाल बोले—आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में सोमवार को नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटनी-मुड़वारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहे। प्रस्तावित नवीन भवन का निर्माण करीब 4 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार वाजपेई, इंजीनियर अभिराज पटेल, ठेकेदार इंद्रपाल निरंजन, अभय मिश्रा, डीजीएम मानवेंद्र सिंह, निर्माण कार्य संयोजक प्रो. व्ही.के. द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. माधुरी गर्ग, वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉ. विनय वाजपेई, एनएसएस जिला संगठक डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, अभियंता, छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की सरस्वती रजक एवं कविता चौधरी ने विधि-विधान से भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान निर्माण कार्य से जुड़े अभियंताओं ने प्रस्तावित भवन की लागत और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी उपस्थितजनों को दी।
विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि नवीन भवन का निर्माण महाविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में बेहतर अधोसंरचना विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि नवीन भवन के निर्माण से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी और अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इससे विद्यार्थियों को भी बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
विधायक ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।
महाविद्यालय परिवार ने नवीन भवन निर्माण के शुभारंभ को संस्थान के विकास और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने निर्माण कार्य के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!