टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन सख्त, कच्चे रास्ते होंगे बंद

खदानों और परिवहन मार्गों का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, निगरानी के लिए बनाया चेक पॉइंट

खदानों और परिवहन मार्गों का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, निगरानी के लिए बनाया चेक पॉइंट,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खासतौर पर ढीमरखेड़ा क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम मैदान में उतरी है। कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर टीम ने क्षेत्र की स्वीकृत रेत खदानों और उनसे जुड़े परिवहन मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने दतला, दशरमन और कछारगांव स्थित स्वीकृत रेत खदानों का जायजा लिया। इस दौरान खदानों तक पहुंचने के लिए बनाए गए अस्थायी कच्चे रास्तों को चिन्हित किया गया। प्रशासन द्वारा इन रास्तों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि इनका इस्तेमाल कर अवैध रूप से रेत का परिवहन न किया जा सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल अवैध उत्खनन पर निगरानी रखना ही नहीं, बल्कि उन रास्तों को भी बंद करना है, जिनके जरिए बिना अनुमति रेत का परिवहन किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

अवैध परिवहन रोकने बनाया गया चेक पॉइंट

रेत के अवैध परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए क्षेत्र में एक चेक पॉइंट स्थापित किया गया है। यहां पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही पर नजर रखेगी। संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित के मार्गदर्शन में यह निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान ढीमरखेड़ा एवं सिलौड़ी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खदानों से लेकर परिवहन मार्गों तक निगरानी बढ़ाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!