टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कृषि उपज मंडी रोड पर सड़क किनारे पड़ा निर्माण सामग्री का ढेर, राहगीरों को हो रही परेशानी

Katni

कृषि उपज मंडी रोड पर सड़क किनारे पड़ा निर्माण सामग्री का ढेर, राहगीरों को हो रही परेशानी,

कटनी। कृषि उपज मंडी रोड स्थित साईं मंदिर के पास सड़क पर गिट्टी, रेत, मुरम और डस्ट पड़ा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजकिशोर यादव ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। वहीं साईं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर सामग्री पड़े होने से छोटे वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। ऐसे में किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। राजकिशोर यादव के साथ स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सड़क से निर्माण सामग्री हटवाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

राजेश कुमार तिवारी 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!