टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी में भव्य समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच

Katni

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी में भव्य समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटनी के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रदेश के स्थापना दिवस का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया जा रहा है।

समारोह में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक प्रस्तुत कर रहे हैं।

समारोह के माध्यम से मध्यप्रदेश की स्थापना, विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए प्रदेश के गौरव एवं समृद्धि का संदेश दिया जा रहा है। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!