टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

नवरात्रि पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सड़कों पर उतरी कटनी पुलिस

एएसपी कमल मौर्य के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

एएसपी कमल मौर्य के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटनी पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों, गरबा और रामलीला आयोजन स्थलों सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पैदल गश्त की शुरुआत मिशन चौक से हुई। पुलिस टीम खेरमाई मंदिर, गरबा आयोजन स्थल, रामलीला स्थल और जलपा मढ़िया सहित नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरी। इस दौरान धार्मिक स्थलों, दुर्गा प्रतिमा पंडालों, सांस्कृतिक आयोजनों के स्थलों और प्रमुख बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। भ्रमण में उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा और यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह सहित पुलिस बल शामिल रहा।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिमा पंडालों, गरबा महोत्सव स्थलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर फिक्स पॉइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों और दुकानों की जांच की तथा संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखी। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस की अपील

कटनी पुलिस ने नागरिकों से नवरात्रि पर्व को शांति, सद्भाव और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए पुलिस की पैदल गश्त एवं मोबाइल पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!