टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी जिले के 1239 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर

पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की पहल, शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारी नियुक्त

पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की पहल, शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारी नियुक्त,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में जिले के 1239 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया को सुगम बनाने के साथ ही नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मतदाता सूची संबंधी शिकायतों के लिए अधिकारियों से करें संपर्क
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा इससे संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि करें और यदि नाम दर्ज नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। इससे निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकाधिक पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!