टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

चार मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

खोया बर्फी, पेड़ा, काजू पान कतली, मिल्क केक सहित अन्य मिठाइयों की गुणवत्ता होगी जांच, भोपाल भेजे जाएंगे नमूने

खोया बर्फी, पेड़ा, काजू पान कतली, मिल्क केक सहित अन्य मिठाइयों की गुणवत्ता होगी जांच, भोपाल भेजे जाएंगे नमूने,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कटनी शहर की चार मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

विभागीय जानकारी के अनुसार, मधई मंदिर स्थित यू.पी. स्वीट्स से खोया पेड़ा, काजू पान कतली और पतीसा के नमूने लिए गए। वहीं विश्वकर्मा पार्क स्थित कोहली स्वीट्स से खोया बर्फी, मगज लड्डू और नमकीन सेव के नमूने एकत्र किए गए।

इसी तरह गुजराती स्वीट्स से खोया बर्फी एवं मगज लड्डू तथा नई बस्ती स्थित अग्रवाल स्वीट्स से खोया बर्फी, मिल्क केक और नमकीन सेव के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। विभाग द्वारा सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने की वास्तविक स्थिति प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। यदि जांच में किसी खाद्य पदार्थ का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के विपरीत पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!