सायना कॉलेज में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीतिक प्रतिभा
Katni

सायना कॉलेज में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीतिक प्रतिभा,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के वार्षिक खेलकूद कैलेंडर 2026-27 के तहत सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त मेडिकल ऑफिसर एवं शतरंज खिलाड़ी डॉ. एस.के. खम्परिया, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार, ऑर्बिटर शुभम केवट तथा शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. राजकुमार सहित अतिथियों ने किया।
मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने रणनीतिक सोच, एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. एस.के. खम्परिया ने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि सही समय पर सही निर्णय लेने की कला सिखाता है। वहीं प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी विजेता, जबकि शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद उपविजेता रहा। वहीं महिला वर्ग में शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद विजेता और शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी उपविजेता रहा।
समापन अवसर पर विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी शरद यादव, वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी हीरा लाल केवट सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




