Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन से पहले सजा कटनी का बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

रक्षाबंधन से पहले सजा कटनी का बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़,

✍️राजेश कुमार तिवारी के साथ राजेश सांधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले कटनी शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही और शाम होते-होते बाजारों में भीड़ और बढ़ गई।
रक्षाबंधन को लेकर बहनों में खासा उत्साह नजर आया। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों के साथ आकर्षक गिफ्ट आइटम और मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। बच्चों से लेकर महिलाओं तक अपनी पसंद की राखी और उपहार खरीदते नजर आए।
शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ी भीड़ के चलते कई स्थानों पर यातायात का दबाव भी दिखाई दिया। दुकानदारों के अनुसार रक्षाबंधन को लेकर इस बार बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही है और पर्व की पूर्व संध्या पर ग्राहकों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।
कुल मिलाकर रक्षाबंधन से एक दिन पहले कटनी का बाजार पूरी तरह त्योहारी रंग में नजर आया। बाजारों की रौनक और खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने पर्व के उत्साह को और बढ़ा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!