चांडक चौक पर जाम का झाम, स्टॉपर लगाने के बावजूद नहीं मिल रही राहत, घंटों परेशान हो रहे राहगीर
Katni

चांडक चौक पर जाम का झाम, स्टॉपर लगाने के बावजूद नहीं मिल रही राहत, घंटों परेशान हो रहे राहगीर,
✍️राजेश कुमार तिवारी के साथ राजेश सांघेलिया
कटनी। शहर के व्यस्त चांडक चौक चौराहे पर यातायात व्यवस्था इन दिनों बदहाल नजर आ रही है। चौराहे पर यातायात नियंत्रित करने के लिए स्टॉपर लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद आए दिन यहां भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जाम के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चांडक चौक पर लगातार लगने वाले जाम के कारण आम नागरिकों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खासकर व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्टॉपर लगाए जाने के बावजूद यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यातायात पुलिस और संबंधित विभाग को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि आम नागरिकों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।




