टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जगन्नाथ चौक स्थित मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, प्रभु जगन्नाथ को अर्पित हुआ 56 भोग

Katni

जगन्नाथ चौक स्थित मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, प्रभु जगन्नाथ को अर्पित हुआ 56 भोग,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24

कटनी। दीपावली पर्व के पश्चात परंपरानुसार मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगदीश स्वामी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति के तत्वावधान में शाम 5 बजे से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में विधि-विधान से अन्नकूट पूजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी को 56 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात विधिवत महाआरती कर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई।

अन्नकूट महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु श्री जगन्नाथ जी के दर्शन किए और अपनी श्रद्धा के अनुसार फल, मिष्ठान, नमकीन, पुष्पमालाएं सहित विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री एवं प्रसाद अर्पित किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। धार्मिक आयोजन के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, रथयात्रा प्रभारी विजय ठाकुर, सचिव शिवकुमार सोनी, पुजारी पंडित चंद्रिका प्रसाद दुबे, पुजारी उमेश दुबे सहित शिशिर टुहड़ा, मुरली मनोहर अग्रवाल, विपिन तिवारी, नरेश ताम्रकार, राजेश तिवारी, विपिन दुबे, मुन्ना ताम्रकार, विजय पटेल, राजेश पटेल, मनीष शर्मा, भरत गुप्ता, अज्जू सोनी, दिनेश सोनी, संजय गिरी सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने सहभागिता निभाई और आयोजन में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

अन्नकूट महोत्सव के माध्यम से भगवान श्री जगन्नाथ जी के प्रति श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था का सुंदर संदेश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!