टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बरही रोड ओवरब्रिज के नीचे मकान में लगी आग, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Katni

बरही रोड ओवरब्रिज के नीचे मकान में लगी आग, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू,

✍️राजेश कुमार तिवारी के साथ राजेश सांघेलिया 

कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही रोड ओवरब्रिज के नीचे स्थित गुप्ता कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर पब्लिक द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन जोन से तत्काल एक दमकल वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान में रखे फ्रिज में आग लगने के कारण यह घटना हुई। आग बुझाने के दौरान सिविल लाइन जोन के वीरेंद्र कुमार खरे,शैलेन्द्र दुबे, शिव बड़गैया,सहित फायर ब्रिगेड के समस्त कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दमकल कर्मियों की तत्परता और कड़ी मेहनत से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!