टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस का विरोध, कटनी में पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

पुरानी कचहरी चौराहे पर कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने उठाए पारदर्शिता और जवाबदेही के सवाल

पुरानी कचहरी चौराहे पर कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने उठाए पारदर्शिता और जवाबदेही के सवाल,

कटनी, 30 अक्टूबर 2026। हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर ने शुक्रवार को पुरानी कचहरी चौराहा, स्टेट बैंक के समीप विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर भारतीय जनता पार्टी के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, नैतिकता और जवाबदेही का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के निर्णय पर सवाल खड़े किए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय कई सवाल खड़े करता है। सार्वजनिक जीवन में पद और प्रतिष्ठा के साथ नैतिकता एवं जवाबदेही भी महत्वपूर्ण हैं। जनता को राजनीतिक निर्णयों पर सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश की अस्मिता, सम्मान और जनता के विश्वास से जुड़े विषयों पर कांग्रेस हमेशा मुखर रही है। भाजपा को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस का संघर्ष पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट अमित शुक्ला ने प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

इनकी रही उपस्थिति

पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला, रजनी वर्मा, जालेम यादव, अरुण, मामा कनोजिया, राजेश जाटव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!