टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

विजय राघवगढ़ में दुर्गा प्रतिमा स्थापना और विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

पंचमी से रात 7 से 11 बजे तक नगर में नो एंट्री, दुर्गा विसर्जन के दौरान प्रशासन रखेगा कड़ी नजर

पंचमी से रात 7 से 11 बजे तक नगर में नो एंट्री, दुर्गा विसर्जन के दौरान प्रशासन रखेगा कड़ी नजर,

विजय राघवगढ़। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विजय राघवगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा प्रतिमा स्थापना, पूजा आयोजन, विसर्जन जुलूस और यातायात व्यवस्था सहित सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचमी से नगर में रात 7 बजे से 11 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी, ताकि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन और पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और निर्धारित मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने पर्व को आपसी सद्भाव, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!