Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर कटनी पुलिस, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

गणेश उत्सव और आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने प्रमुख मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल मार्च

गणेश उत्सव और आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने प्रमुख मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल मार्च,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कटनी पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में निकाला गया फ्लैग मार्च मिशन चौक से शुरू हुआ। पुलिस बल ने आजाद चौक, शेर चौक, सुख्खन चौक, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, कमानिया गेट, विश्वकर्मा पार्क, मगही मंदिर, गणेश चौक, सिविल लाइन और फॉरेस्टर ग्राउंड होते हुए थाना तिराहा तक पैदल मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित नहीं करने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने नागरिकों से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कटनी पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!