Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

रेलवे स्टेशन के पास शराब की खेप पकड़ी, 72 बोतल विदेशी मदिरा जब्त

54 बल्क लीटर शराब की अनुमानित कीमत 78 हजार 200 रुपये, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी अमले ने कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 के पास से 72 बोतल विदेशी मदिरा जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 54 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 78 हजार 200 रुपये है।
उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता यशवंत धनौरा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा रात्रिकालीन गश्त की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 के पास शिव मंदिर के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति पिठ्ठू बैग और हाथों में थैले लेकर दिखाई दिए। आबकारी अमले ने दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शैलेश अविरल राज और कौशल तिवारी, निवासी बिहार बताया।
संदेह के आधार पर दोनों के बैग और थैलों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 8 पीएम व्हिस्की की 16 बोतल, रॉयल सेलेक्ट बैरल व्हिस्की की 24 बोतल, रॉयल स्टैग व्हिस्की की 22 बोतल और ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की की 10 बोतल बरामद हुईं। इस तरह कुल 72 बोतल विदेशी मदिरा जब्त की गई।
पूछताछ एवं जांच के दौरान शराब के परिवहन से संबंधित आवश्यक पारपत्र नहीं पाए जाने पर आबकारी विभाग ने मदिरा को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके, वृत्त प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, आबकारी मुख्य आरक्षक किशन लाल बरोदिया, अनुराग शर्मा सहित अन्य आबकारी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!