Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर जनसंपर्क अभियान

विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर जनसंपर्क अभियान,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर विजयराघवगढ़ विकासखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों का पंजीयन भी कराया गया।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, बेरोजगारी और KG से PG तक मुफ्त शिक्षा जैसे छात्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।
दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि युवा अपने भविष्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से छात्र अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने भी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शुभम साहू, शुभम शर्मा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजन साहू, अवध यादव, सौरभ पांडेय, अखिलेश द्विवेदी, विकास सिंह, अभिषेक दुबे, वैभव सिंह बघेल, अमन तिवारी, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!