Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गणेश उत्सव में स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान, जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने निगम की अपील

पूजन सामग्री नदी-तालाब में न डालें, घरों और मंदिरों से संग्रहण की निगम ने की विशेष व्यवस्था

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। गणेश चतुर्थी से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को लेकर नगर निगम ने नागरिकों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने की अपील की है। निगम ने कहा है कि पूजा के बाद निकलने वाली फूल-माला, पत्तियां और अन्य पूजन सामग्री को नदी, नाला, तालाब या किसी अन्य जलस्रोत में प्रवाहित न करें।
निगम ने नागरिकों से पूजन सामग्री को अलग एकत्रित कर निर्धारित संग्रहण व्यवस्था में देने की अपील की है। इसके लिए निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों और घरों से पूजन सामग्री एकत्रित करने की विशेष व्यवस्था की गई है।
निगम ने गणेश उत्सव समितियों और श्रद्धालुओं से सजावटी सामग्री, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को पूजन सामग्री से अलग रखने को कहा है, ताकि कचरे का उचित पृथक्करण और निपटान किया जा सके।
नगर निगम का कहना है कि गणेश उत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है। ऐसे में धार्मिक भावनाओं के साथ शहर की स्वच्छता और जलस्रोतों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। निगम ने नागरिकों से सहयोग कर उत्सव को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!