अवैध शराब के खिलाफ कुठला पुलिस का शिकंजा 15 लीटर कच्ची शराब जब्त,

3 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर किया नष्ट,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरदुआ के कचबंधिया मोहल्ले में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये है, जब्त की गई। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने और अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में कुठला थाना पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




